आगरालीक्स…भाईदूज बनाने मथुरा आ रहे परिवार की कार कोटा में पलटी, तीन साल की बच्ची की मौत
भाईदूज पर मथुरा आ रहे एक परिवार की कार कोटा—दौसा—लालसोट मेगा हाइवे पर असंतुलित होकर पलट गई. हादसे में कार सवार तीन साल की एक बच्ची की मौत हो गई जबकि परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए हैं. घायलों को कोटा एमबीएस अस्पताल ले जाया गया है.
केशोरायपाटन थाना पुलिस के अनुसार यहां रहने वाले मुकेश अपनी पत्नी कुसुम, तीन साल की बेटी पीहू, भाई विष्णु, भाई की पत्नी रोशनी, भतीजी सिद्दी, बहन उमा और मां प्रेमबाई के साथ कार से मथुरा भाईदूज मननाने के लिए आ रहे थे. रास्ते में कोटा—दौसा मेगा हाइवे पर सड़क पर मृत पड़े कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक स्टीयरिंग घुमाई लेकिन इससे कार असंतुलित हो गई और रोड के किनारे पलट गई. हादसे में तीन साल की पीहू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि परिवार के पांच सदस्य घायल हुए हैं.