Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: University professor sent to jail for physically abusing a research student…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: University professor sent to jail for physically abusing a research student…#agranews

401

आगरालीक्स…आगरा में विवि के प्रोफेसर को शोध छात्रा के शारीरिक शोषण के आरोप में भेजा जेल. आगरा कॉलेज में शोध छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक की बर्खास्तगी की मांग

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी की रिसर्च स्कॉलर ने को—गाइड इंस्टीट्यूट आफ बेसिक साइंस के प्रोफेसर गौतम जैसवार पर शादीका झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था, पुलिस द्वारा प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद अरेस्ट करने के लिए दबिश दी जा रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने प्रयागराज से प्रोफेसर एक हॉस्टल से अरेस्ट किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं आगरा कॉलेज के शिक्षक पर शोध छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसकी जांच रिपोर्ट मंडलायुक्त ने मांगी है। इस मामले में शुक्रवार को एबीवीपी, एनएसयूआई, छत्रास संगठनों ने प्रदर्शन किया और आरोपी शिक्षक की बर्खास्तगी की मांग की।

शादी का झांसा देकर प्रोफेसर कर रहा था शारीरिक शोषण
विवि के खंदारी कैंपस के आईबीएस शिक्षण संस्थान में कार्यरत प्रोफेसर गौतम जैसवार पुत्र बिहारी जैसवार पर रिसर्च स्कॉलर का आरोप है कि Coguideship में आने के कुछ दिनों बाद से ही लगभग 02 वर्षों से वह छात्रा को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर वादिया का शारीरिक शोषण कर रहा था, जबकि प्रोफेसर पूर्व से ही शादीशुदा है। जब रिसर्च स्कॉलर ने गौतम को शादी करने की बात की तब वह यह कहकर बहाना बनाकर टाल देता था, कि इससे वादिया की Ph.d खतरे में आ जायेगी। जब वादिया कार्य करने के लिये मथुरा चली गयी तब भी गौतम जैसवार वादिया को रविवार के दिन खंदारी कैंपस अपने ऑफिस मिलने के लिए बुलाता था। 25 अक्टूबर को भी गौतम ने वादिया को आईबीएस कैंपस में वादिया के साथ हाथापाई की और वादिया का मोबाइल फोन छीनकर तोडने की कोशिश की और सबूत मिटाकर जान से मारने की धमकी दी। गौतम ने वादिया को शादी का झांसा देते हुए M.P के खजुराहो में एक होटल में और बरसाना में वादिया का शारीरिक शोषण किया और अब वह शादी करने से मना करते हुए वादिया का करियर बर्बाद करने की धमकी दे रहा है।

प्रयागराज से किया अरेस्ट
छात्रा को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने की घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना न्यू आगरा पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त गौतम जैसवार के बारे में जानकारी ज्ञात करने पर पता चला कि अभियुक्त जनपद प्रयागराज में है। पुलिस टीमों ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त गौतम जैसवार को जनपद प्रयागराज के नैनी में स्थित संगम हॉस्टल के बगल वाले हॉस्टल से पुलिस हिरासत में लिया गया।

आगरा कॉलेज के शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन
वहीं आगरा कॉलेज के एक शिक्षक पर भी शोध छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में मंडलायुक्त ने जांच की रिपोर्ट मांगी है। मामला सामने आने के बाद आज शुक्रवार को छात्र संगठनों, एबीवीपी, एनएसयूआई और सछास ने प्रदर्शन किया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसकी बर्खास्तगी की मांग की।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

बिगलीक्स

Greater Agra News: 386 Plots of Narmadapuram allot by Lottery, ADA Expect Rs 229 Crore Income

आगरालीक्स ग्रेटर आगरा की गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के प्लॉट आवंटन से...

बिगलीक्स

Agra News Live: Janmashtami Special by Ajanta Sweets, Agra

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

बिगलीक्स

Agra Health News: First Swine Fluy case of Agra, 64 year old diabetic woman patient test swine Flu positive

आगरालीक्स आगरा में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की मरीज बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!