आगरालीक्स…आगरा में रिलीज हुई ‘द ताज स्टोरी’. अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने फ्री में बांटे टिकट…
अभिनेता परेश रावल की नई फिल्म द ताज स्टोरी आज शुक्रवार को आगरा में रिलीज हो गई. आगरा के विमल सिनेप्लेक्स और सर्व मल्टीप्लेक्स में यह फिल्म रिलीज हुई है. ताजमहल मकबरा है या तेजोमहालय..इस प्वाइंट को लेकर यह फिल्म बनाई गई है. इस फिल्म को लेकर कई जगह विवाद भी बना हुआ है.
आगरा में अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने फिल्म के टिकट फ्री में भी बांटे. जय श्रीराम के नारे और गले में पोस्टर लगाकर उन्होंने इस फिल्म का समर्थन किया. योगी यूथ ब्रिगेड ने भी फिल्म को सच्चाई पर आधारित बताया. सर्व मल्टीप्लेक्स में फिल्म के कई डॉयलॉग पर हर हर महादेव के जयकारे भी लगाए गए.