आगरालीक्स ….वीडियो आगरा में दो हादसे, दूल्हा दुल्हन को लेकर आ रही स्कॉर्पियो ट्रक में घुसी, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुलेरो डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी। ( Agra News: Car of Groom & Bride hit truck, Car turn turtle on Agra Lucknow Expressway#Agra)
आगरा में शनिवार सुबह आगरा फिरोजाबाद मार्ग पर फिरोजाबाद की तरफ से स्कॉर्पियो आ रही थी, स्कॉर्पियो में दूल्हा और दुल्हन थे। छलेसर चौकी के पास तेज स्पीड स्कॉर्पियो सड़क किनारे घटे ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, हादसे के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी बोलरे
अयोध्या के रहने वाले मृत्युंजय, राहुल चौबे सहित अन्य लोग अयोध्या से दिल्ली जाने के लिए बोलेरो से निकले थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर आगरा में शनिवार देर रात बोलेरो डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में मृत्युंजय और राहुल चौबे घायल हो गए, इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।