आगरालीक्स….Agra News: आगरा में शादी में शामिल होकर लौटते समय कार सामने से आ रहे टैंकर से टकराई, एक की मौत, शादी में गए युवक का शव पानी से भरे गड्ढे में मिला। पुलिस जांच में जुटी है। ( Agra News: Two died in accident in Agra returning from attending marriage#Agra)
आगरा में सोमवार सुबह शमसाबाद क्षेत्र के इरादतनगर में सड़क किनारे गड्ढे में युवक का शव देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई, गड्ढे में पानी भरा हुआ था, पास में ही बाइक पड़ी हुई थी और युवक के सिर पर हेलमेट था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में सामने आया है कि युवक नगला कली थाना क्षेत्र एकता का रहने वाला है और अपनी बाइक से शादी में शामिल होने के लएि नरीपुरा गया था वहां से रात में घर लौट रहा था। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
कार और टैंकर की टक्कर, एक की मौत
मीतई हाथरस के रहने वाले धर्मेंद्र भारद्वाज शादी में शामिल होने के लिए तीन लोगों के कार से आगरा आए थे, रविवार को शादी में शामिल होने के बाद रात में घर लौट रहे थे। खंदौली के उजरई में कार और सामने से आ रहे टैंकर में भीषण भिडंत हो गई। कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक की मौत हो गई।