आगरालीक्स…Agra News: वीडियो भारत के पहले महिला विश्वकप की पटकथा लिखने वाली आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा की मां ने जो कहा उसे सुन हर बेटी के माता पिता गर्व महसूस करेंगे। ( Agra News: Cricketer Deepti Sharama Mother Sushila Sharma Says All Daughters go ahead & Make India Proud, Deepti Family#Agra )
नवी मुंबई में महिला क्रिकेट विश्वकप फाइनल जीतने वाली भारतीय टीम में आल राउंडर दीप्ति शर्मा की हर तरफ तारीफ हो रही है। पहले बल्ले से इसके बाद गेंद से एक के बाद एक पांच विकेट और टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने पर वूमेन आफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा आगरा के अवधपुरी शाहगंज की रहने वाली हैं।
मां सुशीला बोलीं, हर बेटी देश का नाम रोशन करे
भारत की जीत और उसमें भी दीप्ति शर्मा के अहम भूमिका निभाने के बाद उनकी मां रिटायर प्रिंसिपल सुशीला शर्मा ने कहा कि मेरी ही नहीं, मैं चाहती हूं कि देश की हर बेट हर क्षेत्र में भारत का नाम रोशन करे। सोमवार सुबह से ही उनके घर में बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है। उनके पिता श्री भगवान शर्मा रेलवे से रिटायर हैं और भाई सुमित क्रिकेट खेलते थे।
28 साल की दीप्ति, एक थ्रो से विश्व कप विजेता टीम की सदस्य
आगरा की रहने वाली दीप्ति शर्मा ने महिला विश्व कप फाइनल में 15 विकेट लिए हैं और टॉप गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने बल्ले से भी रन बनाए हैं। 27 अगस्त 1997 को जन्मी दीप्ति शर्मा के पिता श्री भगवान शर्मा रेलवे से रिटायर हैं और मां सुशीला शर्मा प्रिंसिपल रहीं हैं। उनके बड़े भाई सुमित शर्मा क्रिकेट खेलते थे, एक दिन मैदान में जब भाई सुमित क्रिकेट खेल रहे थे और दीप्ति शर्मा नौ साल की थीं, उनकी तरफ गेंंद चली गई, उनसे गेंद देने के लिए कहा उन्होंने 50 मीटर की दूरी से गेंद सीधे विकेट में मारी वहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम की चयनकर्ता आगरा की हेमलता काला खड़ी हुईं थी उन्होंने दीप्ति शर्मा में संभवानएं देखीं, इस तरह दीप्ति शर्मा की क्रिकेट में एंट्री हुई।