आगरालीक्स…आगरा में आज तेज धूप निकली. गर्मी हुई महसूस. दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ा. जानें आने वाले दिनों में मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में मौसम का बदलाव जारी है. मंगलवार को जहां पूरे दिन बादल छाए और ठंड महसूस हुई तो वहीं आज बुधवार को दिन में तेज धूप निकली ओर लोगों को गर्मी महसूस हुई. मौसम का यह बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है.सर्दी और जुकान के मरीज बढ़ रहे हैं. आज दिन में तेज धूप इतनी थी कि बिना पंखे के रहा ही नहीं जा रहा था. इसका असर तापमान पर भी हुआ है.
आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.मौसम विभाग के अनुसार कल से अधिकतम तापमान मेें गिरावट देखने को मिल सकती है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 05/11/25) 32.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 05/11/25) 19.0
Departure from Normal(oC) 2.3