आगरालीक्स …आगरा में केंसर रोग विशेषज्ञ डॉ सुरभि गुप्ता ने अनूठी पहल शुरू की है, वे कैंसर को मात देने के लिए बडे स्तर पर अभियान चला रही हैं, इससे कैसे बचा जा सकता है, कैंसर के लक्षण क्या हैं और प्रारंभिक अवस्था में डायग्नोज होने पर इलाज, यह उत्सुकता स्कूल स्तर पर जगाई जा रही है। ऐसे में शनिवार को बीडी जैन गल्र्स इंटर कॉलेज में कैंसर जागरूकता शिविर लगाया गया। एसएन की कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ सुरभि गुप्ता ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक किया, इसके लक्षण और बचाव के लिए वैक्सीन सहित उपलब्ध अन्य विकल्प की जानकारी दी।
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ आलोक मित्तल ने ओरल कैंसर के बारे में जानकारी दी, छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि उनके परिवार और आस पास कोई तंबाकू और गुटखा खाता है तो उसे जागरूक करें कि इससे कैंसर हो सकता है। इस दौरान आईएमए के अध्यक्ष डॉ आरएस कपूर और रोटरी क्लब के डॉ राजीव लोचन भारद्वाज, नीलू धाकरे, सुभाष सुराना, अनिल शर्मा, जगजीत सिंह, मीनल शर्मा, कमल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।