आगरालीक्स…आगरा के श्रीराम पार्क जयपुर हाउस में सजा विशेष कीर्तन दरबार. नानकदेव जी को समर्पित रही संगत
सिख धर्म के संस्थापक व प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व को समर्पित करते हुए गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब नयाबांस लोहा मंडी की ओर से एक विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन श्री राम पार्क जयपुर हाउस में किया गया। जिसमें आगरा शहर के रागी जत्थों के साथ-साथ गुरुद्वारा शीशगंज साहिब दिल्ली से आए रागी भाई मीत सिंह जी कोमल ने अपनी इलाही वाणी से संगत को निहाल किया।
कीर्तन समागम की शुरुआत सुखमनी सेवा सभा वीर महेंद्र पाल सिंह ने सुखमणि की पाठ व कीर्तन के साथ की। इसके बाद हरपाल सिंह जी मेहर, बल्केश्वर गुरुद्वारे के हजूरी रागी विकास सिंह, स्त्री सत्संग सभा की रानी सिंह, हरजिंदर सिंह, कशलीन कौर ने कीर्तन कर संगत को गुरु नाम सिमरन से जोड़ा। समागम में मुख्य रूप से दिल्ली के गुरुद्वारा शीशगंज से आए रागी मीत सिंह जी कोमल ने सतगुरु नानक परगतिया मिटी धुंध जग चानन होया, कल तारण गुरु नानक आया के साथ-साथ गुरु नानक देव जी से जुड़े शब्द अपनी मधुर रसना से गाते हुए संगत को अमृतवाणी से सराबोर कर दिया।

गुरुद्वारा नया बांस लोहा मंडी के प्रधान रिकी नारंग व जसबीर सिंह अरोड़ा ने बताया गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के बाद अगले रविवार को गुरुद्वारा लोहा मंडी की ओर से बड़े स्तर पर प्रकाश पर्व जयपुर हाउस में मनाया जाता है। यह परंपरागत 30 वर्षों से निरंतर चली आ रही है। गुरुद्वारा कमेटी के गुरनाम सिंह अरोड़ा ने बताया कि गुरु नानक देव जी स्वयं इस स्थान पर आए थे। जहां एक पीलू के पेड़ के नीचे बैठकर तीन दिन तक उन्होंने सत्संग किया और यहां के लोगों के दुख दूर किया। तभी से यहां के लोग उन्हें पीलू वाले बाबा के नाम से भी संबोधित करते हैं और प्रतिवर्ष होली के दिन गुरुद्वारे पर पीलू वाले बाबा का मेला भी लगाया जाता है। जसवीर सिंह अरोड़ा ने अरोड़ा ने कीर्तन समागम का संचालन किया और अंत में कीर्तन समागम में सहयोग करने वाले व समाज के प्रबुद्ध जनों को सिरोपा देकर सम्मानित भी किया।
कीर्तन के बाद आनंद साहिब का पाठ हुआ और अरदास व हुकुम नाम में के साथ समागम की समाप्ति हुई जिसके बाद गुरु का टूट लंगर वारटाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान कंवलदीप सिंह हेड ग्रंथि ज्ञानी कुलविंदर सिंह चेयरमैन परमात्मा सिंह अरोड़ा ,श्याम भोजवानी, प्रवीण अरोड़ा ,परमिंदर सिंह ग्रोवर , चरण पाल सिंह बिंद्रा ,अमृत आहूजा, राजीव अरोड़ा, सतविंदर सिंह ने समस्त नानक नाम लेवा संगत से प्रकाश पर्व पर आयोजित कीर्तन समागम में परिवार सहित हिस्सा ले गुरु घर की खुशियां प्राप्त की।
मीडिया प्रभारी जसबीर सिंह जस्सी ने बताया कीर्तन समागम से पूर्व गुरुद्वारा नया बस लोहा मंडी की ओर से जयपुर हाउस क्षेत्र में एक प्रभात फेरी भी निकल गई। जयपुर हाउस स्थित केनरा बैंक से शुरू होकर प्रभात फेरी जयपुर हाउस कॉलोनी में भ्रमण करते हुए मनमीत सिंह खनूजा के आवास पर गई जहां कीर्तन के बाद बरदास के बाद प्रभात फेरी श्री राम पार्क में कीर्तन समागम स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुई। गुरु महाराज की सवारी का यहां प्रकाश किया गया जिसके बाद कीर्तन समागम की शुरुआत हुई।