आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में ” वनबन्धु परिषद् का 35वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया. लाखों बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रहा परिषद…
“एकल अभियान” वनबन्धु परिषद् वर्ष 1989 से वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, स्वावलंबन एवं जनजागरण की अलख जगा रही है। परिषद् देशभर के वनवासी क्षेत्रों में 85,000 से अधिक एकल विद्यालय संचालित कर रही है, जिनके माध्यम से लाखों बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ करोड़ों ग्रामवासियों के समग्र विकास के लिए कार्यरत है।
इन गाँवों में विगत 35 वर्षों से प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा, जागरण शिक्षा, संस्कार शिक्षा और स्वावलम्बन शिक्षा के माध्यम से सामाजिक एवं राष्ट्रीय चेतना का सतत प्रसार किया जा रहा है। कोलकाता मुख्यालय के बाद वनबन्धु परिषद् का पहला चैप्टर आगरा में स्थापित हुआ, जो 1989 से निरंतर सेवा कार्य कर रहा है।
वनबन्धु परिषद् आगरा चौप्टर का 35वाँ वार्षिकोत्सव सूरसदन में दिनांक 09 नवम्बर 2025 को बड़े ही भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किशोर नारायण खन्ना, मैनेजिंग डायरेक्टर, रोमसंस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपाल गुप्ता, चेयरमैन, गुप्ता एच.सी. ओवरसीज उपस्थित रहे। आगरा के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र – छात्राओं द्वारा भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण एवं देशभक्ति पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ वनबन्धु परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के कर-कमलों से हुआ, जिनमें प्रमुख रूप से संस्थापक डॉ. आर.पी. मंगल, पूर्व अध्यक्ष रामरतन मित्तल, अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंघल, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, सचिव जगदीश प्रसाद बंसल, उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, संयोजक श्री गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, रवि अग्रवाल, विजय कुमार खन्ना, हरिओम अग्रवाल, अनिल गोयल, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, श्री सुनील शर्मा, श्री अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ. जी.एस. जैन, श्री नरेन्द्र बंसल, श्री देवेन्द्र वाजपेयी, प्रो. अमित अग्रवाल, कपिल अग्रवालइकला मुकेश मित्तल, आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
महिला समिति की सहभागिता नोर्थ जोन मकर संक्रांति प्रभारी मधु बंसल, पूर्व अध्यक्षा लता जैन, पूर्व अध्यक्षा सुरभी बंसल, अध्यक्षा सुमन जैन, सचिव अनु अग्रवाल, कोषाध्यक्षा शालिनी गर्ग, उपाध्यक्षा सुधा अग्रवाल, सह-सचिव सुमन अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, शशि कंसल, रंजना अग्रवाल, मंजू मित्तल, रेनु अग्रवाल तथा चैप्टर प्रकल्प प्रमुख रामेन्द्र सिंह सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
चैप्टर सचिव जगदीश प्रसाद ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शहरवासियों से आहवान किया कि वे उदार हृदय से अभावग्रस्त वनवासी भाइयों की पुकार सुनें। उन्होंने कहा कि अपने अथवा अपने परिजनों के जन्मदिन या अन्य मांगलिक अवसरों पर ₹30,000 की सहयोग राशि देकर एक विद्यालय एक वर्ष के लिए गोद लें। वार्षिकोत्सव के अवसर पर जिन्होंने विद्यालय गोद लिए या सहयोग देने का संकल्प लिया, उन सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। निर्णायक मंडल में अजय दुबे, उमाशंकर मिश्रा एवं उमेश अमल ने निर्णय सुनाया।