आगरालीक्स…आगरा में हाई अलर्ट. दिल्ली में धमाके के बाद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग. देखें वीडियो
दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार में धमाके के बाद दिल्ली, हरियाणा, यूपी सहित कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. आगरा को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है और आगरा कैंट, आगरा फोर्ट स्टेशनोें पर जांच की जा रही है. डॉग स्क्वॉयड के साथ प्लेटफार्म और ट्रेनों में जांच की जा रही है. यात्रियोें के सामानों की जांच की जा रही है तो वहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को भी देखा जा रहा है.
देश की राजधानी में धमाके की बड़ी वारदात हुई है. लाल किला मेट्रो के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ है जिसमें आठ लोगों की मौत हुई है तो सात लोग घायल हैं. धमाका इतना तेज था कि काफी देर तक आवाज सुनी गई. इससे मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना पर पुलिस और मकल की गाड़ियां पहुंच गईं ओर आग पर काबू पा लिया गया है. घटना के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है.
शुरुआती जानकारी के अनुसार यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुआ है. इसके बाद कार में आग लग गई. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम भी मौके पर है. कई लोगों के हताहत होने की खबर है. धमाका इतना तेज था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए.