आगरालीक्स…आगरा में नगर निगम सीमा तक बना मॉडल रोड. लेकिन कई कॉलोनियों की गलियां हो गईं नीची. जलभराव से निकलना तक मुश्किल
आगरा में जगह—जगह कॉलोनी आदि में सड़क बनाने, सीवन लाइन डालने या फिर पानी की पाइपलाइन डालने का काम किया जाता है. नगर निगम सीमा तक मॉडल रोड भी बनाए जा रहे हैं. ऐसा ही कुछ मॉडल रोड सिकंदरा में नेशनल हाइवे से लेकर बैपुर गांव की ओर तक किया गया. लेकिन इसके कारण कई कॉलोनियों की गलियां नीची हो गईं हैं. नतीजा ये है कि यहां जलभराव हो जाता है और निकलना तक मुश्किल हो रहा है. इन कॉलोनियों में गायत्री विहार, सिकंदरा बिहार, रघुवीर नगर और सुशील रेजीडेंसी शामिल हैं. हाल ये है कि कॉलोनी तक जाने वाली गलियों में पानी भरा हुआ है. इससे एक ओर तो यहां से निकलना मुश्किल हो गया है तो वहीं दूसरी ओर संक्रमण के साथ कई बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है. सड़कों में गड्ढे हो गए हैं. गायत्री विहार निवासी संजय कुमार, अंकित शर्मा, सुशीला रेजिडेंसी निवासी जितेंद्र चौधरी और रघुवीर नगर निवासी सोनू कुमार का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है.