मथुरालीक्स…मथुरा के कोटवन में पहुंची धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा. 11 तोपों से 21 कुंतल फूल बरसाकर किया गया स्वागत
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की 7 नवंबर को दिल्ली से शुरू हुई सनातन एकता पदयात्रा आज हरियाणा होते हुए मथुरा के बॉर्डर पर पहुंच गई. मथुरा के कोटवन में इस पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया. पदयात्रा में शामिल लोगों का 11 तोपों से 21 कुंतल फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया गया. दिल्ली—आगरा हाइवे पर हजारों ब्रजवासियों ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का शंख ध्वनि से स्वागत किया.
हर ओर सनातन की जय जयकार हो रही थी. सनातनी बच्चे भजन गायक कर रहे थे तो वहीं गांवों से चले आ रहे जत्थे भी यात्रा के स्वागत में अपनी—अपनी ओर से प्रस्तुतियां दे रहे थे. मान मंदिर की गोपियों ने यहां राधा कृष्ण नत्य किया. सब सड़कों पर इस उत्साह से पग भर रहे थे कि जैसे ये दूरी कुछ न हो.
16 नंवबर को बांकेबिहारी मंदिर पर चढ़ाएंगे धर्म ध्वजा
आज मथुरा पहुंची यह पदयात्रा चार दिन तक मथुरा जिले में ही रहेगी. इसकी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है तो वहीं हाइवे पर चार दिन के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन भी किया गया है. 16 नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री साधु संतों के साथ ठाकुर बांकेबिहारी को धर्म ध्वजा चढ़ाएंगे. इस दौरान फिल्म अभिनेता संजय दत्त, राजपाल यादव, अनुपन खेर और शिल्पा शेट्अी भी मौजूद रहेंगी.