मथुरालीक्स…बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ को कंट्रोल कैसे किया जाए. आईआईटी रुड़की की टीम ने किया सर्वे. श्रद्धालुओं को दर्शन में सुविधा कैसे मिलेगी..इसकी तैयार होगी रिपोर्ट
वृंदावन के श्री ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के लिए हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु देश् के कोने—कोने से पहुंचते हैं. मुख्य तिथियों और अवसरों पर भीड़ का आलम इतना अधिक हो जाता है कि वह काबू में नहीं आ पाती है और सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो जाती हैं. हाल के समय में भीड़ के दबाव के कारण कई पर्यटकों के बेहोश होने की घटनाएं भी सामने आई हैं. ऐसे में भीड़ नियंत्रण कैसे होगी, इसके लिए आईआईटी रुड़की के इंजीनियनों की एक टीम मंदिर पहुंची.
टीम ने मंदिर के स्ट्रैक्चर का सर्वे किया है. कतारबद्ध दर्शन व्यवस्था होने के लिए रेलिंग लगेगी या नहीं इसके लिए आईआईटी की टीम रिपोर्ट तैयार करेगी. टीम ने इमारत, फर्श आदि को देखा और रेलिंग लगाए जाने के प्वाइंटों को भी देखा. इसके अलावा दीवारों, छत, फर्श और चबूतरे का भी निरीक्ष्ज्ञण किया.
इसके लिए एक आडिट रिपोर्ट तैयार की जाएगी और बैठक की जाएगी. रेलिंग किस तरह लगेगी जिससे कि श्रद्धालुओं को राहत मिले और अच्छे से दर्शन हो सकें, इसकी रिपोर्ट पेश की जाएगी.