आगरालीक्स …Agra News: आगरा में हाउस टैक्स जमा न करने पर 48 होटल, फार्म हाउस और मैरिज होम को किए कुर्की वारंट जारी, 5 दिन में बकाया जमा न करने पर की जाएगी कार्रवाई। ( Agra News: Nagar Nigam Agra issued Notice to 48 hotel & farm house#Agra )
नगर निगम ने हाउस टैक्स जमा न करने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है, पहले चरण में 50 हजार से अधिक के हाउस टैक्स बकाया वालों पर कार्रवाई की जा रही है। जोनल अधिकारी ताजगंज गजेंद्र सिंह के अनुसार, होटल शाही कांटेनेंटल पर 22 लाख, होटल गॉड फादर पर नौ लाख, होटल ताज प्रिंस पर 6.21 लाख,होटल ताज वेंचर, आरएस ग्रैंड, होटल डीलक्स सहित 43 होटल, आठ मैरिज होम और 28 अन्य भवनों को कुर्की वारंट जारी किए गए हैं। पांच दिन का समय दिया गया है इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
50 हजार से अधिक बकाया वालों पर कार्रवाई
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के अनुसार, पहले चरण में 50 हजार से अधिक के हाउस टैक्स बकाया वाले भवनों को लिया गया है, पहले होटल और मैरिज होम लिए गए हैं इसके बाद अन्य भवनों के भी कुर्की वारंट जारी किए जाएंगे।