आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एसयूवी से पहुंचे युवकों ने बीच सड़क पर एक्टिवा पर रखकर केक काटने के बाद की फायरिंग, दहशत में आए लोग, पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News: Youth Celebrate Birthday on Road, Video goes viral#Agra )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी के सती नगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि रात 10 बजे एसयूवी, एक्टिवा सहित अन्य वाहनों से युवक सती नगर पहुंचे। यहां बीच सड़क पर एक्टिवा खड़ी की, उस पर केक रखने के बाद उसे काटा। इसके बाद हुडदंग करने लगे, स्प्रे एक दूसरे पर डाला।
छह राउंड फायरिंग से दहशत में आए लोग
एक युवक ने अपने पीछे लगे असलाह को निकाला और एक के बाद एक छह राउंड फायरिंग की। रात में अचानक हुई फायरिंग से स्थानीय लोग दहशत में आ गए, वे अपने घरों से बाहर निकल आए। युवक हुडदंग करते हुए वहां से निकल गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हुडदंग करने वालों की तलाश की जा रही है।
रात में बीच सड़क पर केक काटने का युवाओं में क्रेज
पिछले कुछ समय से अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए युवा वाहनों से पहुंचते हैं, बीच सड़क पर वाहन खड़े करने के बाद जन्मदिन मनाते हैं इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आधी रात हुडदंग होने से लोग भी परेशान हो रहे हैं।