आगरालीक्स….Agra News: दुखद आगरा में स्कूल से लौटे सातवीं कक्षा के छात्र ने खाना मांगा, मां ने हाथ मुंह धोकर आने के लिए कहा, छात्र का फंदे पर लटका मिला शव ( Agra News: 7th Standard student found dead in field#Agra )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के डौकी के बास महापत का रहने वाला 15 साल का देवांश कुंडौल के डीएवी इंटर कॉलेज में 7 वीं का छात्र था, उसके पिता का निधन हो चुका है। घर पर मां और दो भाई हैं। देवांश शनिवार को स्कूल गया था, स्कूल से दोपहर में लौटा, उसने मां से खाना मांगा।
घर से गुस्सा होकर चला गया देवांश
मां ने बेटे देवांश से हाथ मुंह धोकर आने के लिए कहा, इस पर देवांश गुस्सा होकर घर से चला गया। मां ने बेटे देवांश की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला, ग्रामीणों को पता चला तो वे भी देवांश की तलाश में जुट गए। काफी देर बाद घर से दूर खेत पर नींव के पेड़ पर देवांश लटका मिला, उसे अस्पताल ले गए लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि मां की डांट से क्षुब्ध होकर देवांश ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विशेषज्ञों की सलाह
छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करने वाले बच्चों को डांट ना लगाएं, उसकी बात सुनें, उससे किसी भी काम के लिए सीधे मना करने के बजाय उसे समझाएं
बच्चों को अपना अधिक से अधिक समय दें जिससे वह स्कूल सहित अन्य अपनी समस्या साझा कर सके,
जिन बच्चों को कोई परेशान करता है या कोई और समस्या होती है वे तनाव में रहते हैं और छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करते हैं
बच्चों को खेलकूद गतिविधियों और समाजिक कार्यों में लगाएं