आगरालीक्स …Agra News: आगरा में वायु प्रदूषण बढ़ने पर ग्रैप लागू, घर का कूड़ा जलाने पर लगाया 25 हजार का जुर्माना, कहां कर सकते हैं शिकायत जानें। ( Agra News: Rs 25000 Fine for burn garbage in Agra, Toll free number#Agra)
आगरा में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में ग्रेडेड रेस्पोंस एक्शन प्लान यानी ग्रैप लागू कर दिया गया है। सफ
नगर निगम के सफाई निरीक्षक संजीव यादव के अनुसार, शास्त्रीपुरम ट्रांसपोर्ट नगर में कूड़ा जलाने की शिकायत के बाद टीम पहुंची। यहां कारोबारी दिलीप सिंह ने अपने बंद पड़े मकान की सफाई कराई थी, इससे निकले कूड़े को घर के सामने फेंक दिया इसके बाद आग लगा दी। कूड़े में आग लगने से धुआं होने पर लोगों को परेशानी होने लगी। स्थानीय लोगों ने नगर निगम में शिकायत कर दी इस पर नगर निगम की टीम पहुंच गई।
25 हजार रुपये जुर्माना
नगर निगम के सफाई निरीक्षक संजीव यादव ने कारोबारी दिलीप सिंह को 25 हजार रुपये के जुर्माने का नोटिस थमा दिया और जुर्माना भी जमा करा लिया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के अनुसार, कूड़ा जलाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है, कूड़ा जलाने पर कार्रवाई की जाएगी, कहीं कूड़ा जलता है तो नगर निगम की टीम आग बुझाने के साथ ही सफाई कराएगी।
यहां कर सकते हैं शिकायत
नगर निगम का टोल फ्री नंबर 1533
समीर एप के माध्यम से वायु प्रदूषण संबंधी शिकायत फोटो के साथ की जा सकती है