यूपीलीक्स…अर्जुन अवार्डी दुल्हन और किक बॉक्सिंग चैंपियन दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज. शादी के दौरान खुलेआम की हर्ष फायरिंग
यूपी में एक खास शादी समारोह में दूल्हा—दुल्हन ने हर्ष फायरिंग की गई. ये दोनों दुल्हा दुल्हन कोई आम व्यक्ति नहीं है. दूल्हन इंटरनेशल भाला फेंक खिलाड़ी और अर्जुन अवार्डी अन्नू रानी है तो वहीं दूल्हा नेशनल किक बॉक्सिंग चैम्पियन साहिल भारद्वाज है. शादी के दौरान दोनों ने जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग की जिसका वीडियो वायरल हुआ. दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
मेरठ के सरधना में इन दोनों के शादी समारोह था. शादी चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग स्थित द गाडस पैलेस में हुई. रिसॉर्ट को फूलों और रंगीन लाइटों से सजाया गया था. जैसे ही दूल्हा साहिल मर्सिडीज में पहुंचा. परिवार और रिश्तेदार ढोल नगाड़ों व डीजे की धुनों पर झूम उठे. पारंपरिक स्वागत हुआ और बारात का अभिनंदन किया गया. इसी बीच दोनों खिलाड़ियों ने हर्ष फायरिंग की. जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है.