नईदिल्लीलीक्स …Agra News: वीडियो देखें क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर, म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल की आज होने वाली शादी अनिश्वितकाल के लिए स्थगित, जानें कारण। ( Smriti & Palash Marriage postponed after her father falls ill, Video)
भारत को पहला महिला विश्वकप विजेता बनाने में अहम योगदान देने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना और सिंगर व म्यूजिक कंपोजर की रविवार को शादी होनी थी, लेकिन अब शादी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है।
पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण टाली गई शादी
क्रिकेटर स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने कहा कि आज सुबह जब स्मृति मंधाना के पिता नाश्ता कर रहे थे तो उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई, थोड़ी देर इंतजार किया जिससे उनकी तबीयत ठीक हो जाए लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ।
उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल लेकर गए, मंधाना के पिता अभी डॉक्टरों की निगरारी में हैं, मंधाना अपने पिता के काफी करीब हैं उन्होंने फैसला लिया है कि जब तक उनके पिता ठीक नहीं हो जाते हैं तब तक के लिए आज होने वाली शादी अनिश्चतकाल के लिए टाल दी गई है।