Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Sheela Devi best BLO for SIR Agra#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Sheela Devi best BLO for SIR Agra#Agra

498

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में मतदाता सूची के लिए चल रहे एसआईआर शाीला देवी बनी बेस्ट बीएलओ, इन्होंने अपनी भाग संख्या के सभी 500 मतदताओं के भरवाए गणना प्रपत्र, 4 दिसंबर है अंतिम तिथि​। ( Agra News: Sheela Devi best BLO for SIR Agra#Agra )


विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अंतर्गत 86-एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या- 395 ,प्रा.वि. नगला बेल, कक्ष नंबर - 2 की बीएलओ शीला देवी बनी जनपद की बेस्ट बीएलओ बनी हैं। भाग संख्या - 395 प्राथमिक विद्यालय नगला बेल कमरा नंबर - 2 विधानसभा- 86 एत्मादपुर की शीला देवी ने कुल 500 मतदाताओं में से 500 मतदाताओं के गणना प्रपत्र वितरण व संकलित किए बल्कि बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटाइज भी कर दिए। यह उपलब्धि जिले में सर्वाधिक है और विशेष पुनरीक्षण अभियान में उनकी आदर्श कार्यशैली को दर्शाती हैजिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बीएलओ शीला देवी को सम्मानित करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी के कुशल निर्देशन में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत में मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन का कार्य चल रहा है।
बीएलओ शीलादेवी ने बताया कि उन्होंने पहले ही वर्ष 2003 की मतदाता सूची का 2025 की सूची से मिलान कर मतदाताओं के क्रमांक नोट कर लिए थे। गणना प्रपत्र प्राप्त होते ही उन्होंने दो प्रतियों में इसे सभी संबंधित मतदाताओं तक डोर टू डोर पहुँचाया, इस कार्य में सभी मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक गणना पत्र भरने में पूर्ण सहयोग किया।


उन्होंने 500 कुल मतदाताओं में से 500 मतदाताओं के गणना प्रपत्र न केवल संकलित किए बल्कि बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटाइज भी कर दिए। यह उपलब्धि जिले में सर्वाधिक है और विशेष पुनरीक्षण अभियान में आदर्श कार्यशैली का उदाहरण प्रस्तुत करती है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत रविवार, 23 नवंबर रविवार को सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाया गया। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बूथ पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाएँगे और उनका डिजिटाइजेशन कराएंगे।
डीएम ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने बूथ पर पहुंचकर समय से प्रपत्र भरें, ताकि जिले की मतदाता सूची को अद्यतन किया जा सके।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!