आगरालीक्स… काम की खबर, आगरा में आधार सेवा केंद्र, खंदारी 10 दिन बंद रहेगा, जानें कब से कब तक रहेगा बंद, क्या है कारण
आगरा के खंदारी बाईपास स्थित आधार सेवा केंद्र 10 दिन तक बंद रखा जाएगा। आधार सेवा केंद्र पर अपने नाम में बदलाव से लेकर अन्य ब्योरा में संशोधन और नए आधार कार्ड बनवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। सुबह से ही आधार सेवा केंद्र पर लंबी लाइन लग जाती है। ( Agra News: Aadhaar Seva Kendra Khandari Agra will remain close from 25th Nobember to 5th December 2025#Agra)
तकनीकी सुधार के लिए 10 दिन के लिए किया गया बंद
खंदारी स्थित आधार सेवा केंद्र को पुनर्स्थापना और तकनीकी सुधार के लिए बंद किया गया है। आधार सेवा केंद्र में तकनीकी सुधार के लिए कई कार्य होने हैं इसके लिए आधार सेवा केंद्र खंदारी 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक बंद रहेगा। इस दौरान आधार कार्ड से संबंधित कोई भी कार्य आधार सेवा केंद्र पर नहीं होंगे। नए आधार कार्ड भी नहीं बनाए जाएंगे । आगरा के आधार सेवा केंद्र पर आगरा के साथ ही आस पास के जिलों से भी लोग आते हैं।
पोस्टआफिस और बैंक में करा सकते हैं आधार संबंधी कार्य
आधार के संबंधित संशोधन सहित अन्य कार्य पोस्ट आफिस के साथ ही कई बैंक में भी किए जा रहे हैं। आधार सेवा केंद्र के 10 दिन तक बंद रहने के कारण लोग पोस्ट आफिस और बैंक में कार्य करा सकते हैं।