आगरालीक्स…आगरा के युवान एग्रो गोट फार्म को देखने पहुंचे प्रिंसिपल सेक्रेटरी मुकेश मेश्राम. कहा—पशुपालन क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता सुधार के लिए ऐसे प्रयास प्रेरणादायक
आगरा स्थित युवान एग्रो गोट फार्म में सोमवार को प्रधान सचिव पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विकास विभाग मुकेश कुमार मेश्राम का आगमन हुआ। उनके आगमन पर फार्म निदेशक डीकेसिंह एवं टीम द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधान सचिव ने युवान एग्रो फार्म की अत्याधुनिक सुविधाओं, 5,000 करियों की आधुनिक प्रबंधन प्रणाली और सतत पशुपालन के प्रति फार्म की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने किसानों के साथ किए जा रहे सहयोगी कार्यक्रमों और ग्रामीण रोजगार सृजन में फार्म की महत्वपूर्ण भूमिका को भी प्रशंसनीय बताया।उन्होंने कहा कि युवान एग्रो फार्म उत्तर भारत में वैज्ञानिक एवं तकनीकी Goat Farming का एक उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत कर रहा है। पशुपालन क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता सुधार के लिए ऐसे प्रयास प्रेरणादायक हैं। दौरे के दौरान उन्होंने आगे भी विभाग और युवान एग्रो फार्म के बीच सहयोग को बढ़ाने और साथ मिलकर कार्य करने का प्रस्ताव रखा, ताकि पशुपालन क्षेत्र में और अधिक प्रभावी परियोजनाएँ विकसित की जा सकें।
युवान एग्रो फार्म के निदेशक डीके सिंह ने बताया कि फार्म वर्तमान में 500 किसानों के साथ कार्य कर रहा है और आगामी वर्षों में इसे 4,000 किसानों तक विस्तार देने का लक्ष्य है । उन्होंने प्रधान सचिव का आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को भविष्य के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।