आगरालीक्स…आगरा में रसौली के इलाज के लिए दूरबीन विधि को सबसे अच्छा और सुरक्षित विकल्प माना जाता है, और इसके लिए आगरा में रघु बृज हेल्थकेयर हॉस्पिटल एक भरोसा है, जानें डॉ. शैलजा शर्मा से…
आगरा में बच्चेदानी में रसौली जैसी गंभीर समस्या से पीड़ित महिलाओं के लिए राहत की खबर है। कमला नगर स्थित रघु बृज हेल्थकेयर हॉस्पिटल में अब उन्हें आधुनिक और उन्नत इलाज की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। इस नए अस्पताल में 'दूरबीन विधि' (लैप्रोस्कोपिक सर्जरी) से बच्चेदानी का इलाज किया जाएगा, जो कम दर्द और जल्दी रिकवरी वाली तकनीक है। रघु बृज हेल्थकेयर हॉस्पिटल का उद्घाटन गुरूवार को मुख्य अतिथि दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. आशीष गौतम ने किया। उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं न केवल जीवन बचाएंगी, बल्कि रोगियों के जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाएंगी।वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलजा शर्मा ने कहा कि आजकल महिलाओं में गर्भाशय संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में, इस अस्पताल के खुलने से महिलाओं को एक विश्वसनीय और तकनीकी रूप से सुसज्जित स्वास्थ्य केंद्र मिलेगा। डॉ. शर्मा ने बताया कि एम्स और सफदरजंग जैसे प्रतिष्ठित अस्पतालों में अपने लंबे अनुभव का लाभ अब वे यहां की मरीजों को उपलब्ध कराएंगी। अस्पताल की मुख्य विशेषता 'दूरबीन विधि' (लैप्रोस्कोपिक सर्जरी) से गर्भाशय का इलाज है, जिसमें रोगी को कम दर्द होता है और वह जल्दी ही सामान्य जीवन में लौट सकती है।
टिहरी बांध परियोजना के पूर्व अधिशासी निदेशक वाईके शर्मा ने सभी अतिथियों और चिकित्सकों का आभार जताया। वहीं, सीनियर आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सिद्धार्थ दुबे ने इस पहल की सराहना की और इसे शहर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। आपको बता दें कि डॉक्टर दुबे मात्र 10 माह में रिकॉर्ड हड्डी जोड़ प्रत्यारोपण के 200 केस कर चुके हैं।
इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अरुण गर्ग, अभिनव मौर्य, एसएस अग्रवाल, मुकेश गोयल, रमन अग्रवाल, संतोष खेड़वार, मधु भारद्वाज, विकास गर्ग, पार्षद पवन बंसल, हरिओम गोयल आदि मौजूद रहे।
- Agra News : Raghu Brij Healthcare Hospital inaugurated...#Agra
- best hospital in kamla nagar agra
- dr ashish gautam agra
- dr. aashish gautam in agra
- dr. shailja sharma clinic in agra
- dr. shailja sharma clinic in kamla nagar agra
- Dr. Shailja Sharma Gynaecologist in Agra
- dr. shailja sharma in agra
- dr. siddarth dubey agra
- laparoscopic and robotic surgeries in agra
- laparoscopic and robotic surgery specialist in agra
- Raghu Brij Healthcare Hospital
- Raghu Brij Healthcare Hospital in agra
- Raghu Brij Healthcare Hospital in kamla nagar agra
- Raghu Brij Ortho & Gynae Care Centre
- yk sharma agra