Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Video News: Four-day bougainvillea exhibition held in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Video News: Four-day bougainvillea exhibition held in Agra…#agranews

426

आगरालीक्स…(Video) फूलों से प्रेम है तो आगरा में चार दिनों के लिए लगी इस प्रदर्शनी में जरूर जाइए. 111 प्रकार के बोगनविलिया की 1000 स्पीशीज के रंगों में रंगा है ये स्थान…वीकेंड पर फैमिली के साथ कीजिए एंज्वॉय

बोगनविलिया के एक पौधे में 5-10 रंग के फूल देखे हैं कहीं। नहीं देखी तो कलाकृति के नजदीक वर्डेंट एकर्स में होर्टीकल्चर क्लब आगरा द्वारा सजाई गई चार दिवसीय बोगनविलिया की प्रदर्शनी में आइये। जहां 111 प्रकार के बोगनविलिया की लगभग एक हजार से अधिक स्पीशीज सजी है और अपने सतरंगी रंग बिखेर रही हैं। प्रदर्शनी का शुभारम्भ आगरा विवि में ईस्टीट्यूट ऑफ रूरल डवलपमेंट के पूर्व निदेशक प्रो. वेद प्रकाश त्रिपाठी व वनस्पति विभाग, आरबीएस कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. आरकेएस राठौर ने फीता काटकर किया। डॉ. राठौर ने कहा कि बोगनविलिया का बेहतरीन कलेक्शन है प्रदर्शनी में। बैंगलोर की लालबाग नर्सरी के बाद आगरा में इस तरह का कलेक्शन देखने को मिला है।

प्रो. वेद प्रकाश ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों की कई नई जानकारियां प्राप्त हो रही हैं। लोगों को प्रोत्साहन मिलता है कि लोग पौधे लगाएं। बोगनविलिया की सर्वाधिक स्पीशीज का प्रदर्शन करने वाले मुकुल पंड्या ने बताया कि अल्पमरुस्थलीय क्षेत्र आगरा में पर्यावरण की दृष्टि से बोगनविलिया बहुत ही महत्वपूर्ण पौधा है। जिसमें उगाने में न तो ज्यादा मेहनत होती है और कांटे होने की वजह से बंदर आदि जानवर भी नष्ट नहीं करते। आगरा को सुन्दर बनाने के लिए लोगों को इसका खूब पयोग करना चाहिए। प्रदर्शनी में लगभग 50 मल्टीग्राफ्टेड (जिसमें 5-10 रंग के फूल) पौधे प्रदर्शित किए गए हैं। क्लब की संस्थापक अध्यक्ष लवली कथूरिया ने कहा कि पानी की कम जरूरत के साथ लगभग 8-9 माह तक इसमें फूल खिलते हैं। आगरा जैसी पर्यटन नगरी में रोड साइड या डिवायडर पर इसका होना न सिर्फ प्रदूषण को कम करेगा बल्कि शहर की खूबसूरती को भी बढ़ाएगा। इसलिए क्लब का प्रयास है आगरा को बोगनविलिया सिटी घोषित कराने का। सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदर्शनी की लराहना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. अमिता त्रिपाठी, डेजी गुलजार, रेनू भगत, कंचन आहूजा, रश्मि मित्तल, रामकुमार अग्रवाल, निकी चौपड़ा, विभा गुप्ता, दिव्या गोयल, रविद्र श्रीवास्तव, वंदना खंडेलवाल, डौली मदान, अनीता मुंजाल, तनु फरसैया, रीटा विज आदि उपस्थित थीं।

विभा गुप्ता, कंचन आहूजा, रश्मि मित्तल ने मारी बाजी
आगरा। चार दिवसीय बोगनविलिया की प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर विभा गुप्ता, दूसरे पर कंचन आहूजा और तीसरे स्थान पर रश्मि मित्तल रहीं। सभी विजेता प्रतिभागियों को क्लब के जनवरी में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा। चार दिवसीय प्रदर्शनी प्रतिदिन आमजन के लिए सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।

मूल रूप से दक्षिण अमेरिका का पौधा है बोगनविलिया
मुकुल पाम्ड्या ने बताया कि मूल से रूप बोगनविलिया दक्षिण अमेरिका (ब्राजील, कोलम्बिया, पेरू) में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला पौधा है। 1860 में बोगनबिलिया का पहला पौधा कलकत्ता पहुंचा। भारत में कटिंग, गुट्टी व टिसू कल्चर द्वारा बोगनविलिया की लगभग 300 किस्में तैयार की गईं। बोगनविलिया सोसायटी ऑफ इंडिया के सहयोग से हर्टीकल्चर क्लब आगरा द्वारा पिछले 5 वर्षों से प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। हर्टीकल्चर क्लब द्वारा उद्यान विभाग के सहयोग से शाहजहां गार्डन में 2024 में बोगनविलिया वाटिका बनायी गई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!