आगरालीक्स…आगरा में दुकान के अंदर चोरी का वीडियो देखें, कस्टमर बनकर पहुंची महिलाओं ने साड़ियों का बंडल बुर्के में छुपाया, ले जाने लगीं…फिर ऐसे पकड़ी गईं
आगरा में साड़ियों की एक दुकान पर कस्टमर बनकर पहुंची बुर्के पहनी दो महिलाएं छह साड़ियों का एक बंडल चुराकर जाने लगीं. काफी देर तक दोनों खरीदारी का नाटक करती रहीं और फिर मौका पाकर उन्होंने साड़ियों के बंडल को बुर्के में रख लिया और फिर वहां से चलती बनीं. शक होने पर दुकानदार ने पीछा कर दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इसका सीसीटीवी भी सामने आया है.यह चोरी की वारदात थाना शाहगंज क्षेत्र की है. चारबाग में रहने वाले सागर की शाहगंज मेन बाजार में साड़ी और सूट की दुकान है. उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करते हुए बताया कि शनिवार दोपहर को उनकी दुकान पर खरीदारी करने के लिए दो महिलाएं बुर्का पहनकर आईं. दोनेां महिलाएं यहां कपड़ों को देखने लगीं. तभी इनमें से एक ने छह साड़ियों के एक बंडल को चुपचाप बुर्के के अंदर रख लिया. खरीदारी करने का नाटक करने के बाद दोनों वहां से जाने लगीं.
दुकानदार को शक हुआ तो पीछा कर दोनों को पकड़ लिया. दुकान पर काम करने वाली लड़कियों की मदद से इनके पास से साड़ियां बरामद कर ली गई हैं. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है.