आगरालीक्स…आगरा के सर्राफा व्यापारी की चांदी लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में पकड़े गए. पैरों में लगी गोली. दो तमंचे और लूटी गई चांदी सहित ये सामान मिला…
आगरा के सर्राफा व्यापारी के कर्मचारी से चांदी लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में अरेस्ट कर लिया है. थाना रिफाइनरी पुलिस एवं एसओजी टीम मथुरा की संयुक्त कार्यवाही में सोमवार को नेशनल हाईवे 19 पर CISF कट के पास चांदी व्यापारी के साथ लूट की घटना करने वाले दो अभियुक्तगण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दौरान मुठभेड़ में दो अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इनके पास से लूटी गई 4 किलो 400 ग्राम सफेद धातु (लूटी गई चांदी) बरामद की है. इसके अलावा 02 कंट्रीमेड तमंचा .315 बोर, 02 जिंदा कारतूस .315 बोर, 03 खोखा कारतूस .315 बोर व एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त) भी बरामद किया है. पुलिस ने घायल बदमाशों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है और इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. भागे गए एक और बदमाश की तलाश जारी है.पकड़े गए बदमाशों के नाम
प्रमोद उर्फ छोटू निवासी मोहल्ला कुशवाह, कागारौल् आगरा
रंजीत निवाीस गांव नगला जोधना, कागारौल आगरा
कचहरी घाट में मनोज कुशवाह रहते हैं. इनकी किनारी बाजार में ज्वैलर्स की दुकान है. इनके यहां एक कर्मचारी जतिन निवासी नगला पदी दयालबाग काम करता है. जतिन मनोज का भांजा भी है. सोमवार सुबह जतिन कागारौल से किसी व्यापारी के यहां से चांदी उठाकर उसे लैपटॉप बैग में रखकर मथुरा कटवाने के लिएबाइक से जा रहा था. मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में करीब साढ़े 11 बजे बाइक सवारों ने जतिन पर हमला कर दिया. लुटेरों ने जतिन की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया. दो बदमाशों ने जतिन को पकड़ लिया और एक ने हाथ से बैग छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर बदमाशों ने जतिन की पिटाई की और बैग छीनकर भागने लगे. यहां से गुजर रहे लोगों ने ये भागते बदमाशों में से एक बदमाश के तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया. बाकी बदमाश भाग निकले थे और चांदी साथ ले गए थे.