Friday , 29 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Dr. Kishore Panjwani from Agra, who kept people laughing like Babu Moshay…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Dr. Kishore Panjwani from Agra, who kept people laughing like Babu Moshay…#agranews

444

आगरालीक्स…आगरा के डॉक्टर जिन्हें बदमाशों ने 28 दिन किडनैप कर रखा. कैंसर, गुर्दा प्रत्यारोपण, हार्ट अटैक पड़ने के बाद भी बाबू मोशाय की तरह से लोगों को हंसाते रहे…

आगरा के वरिष्ठ बाल चिकित्सा सर्जन डॉ. किशोर पंजवानी अब हमारे बीच नहीं है. लाफ्टर क्लब बनाकर रोते हुए को हंसा देने वाले वरिष्ठ बाल चिकित्सा सर्जन डॉ. किशोर पंजवानी का सोमवार को सिनर्जी अस्पताल में निधन हो गया. आगरा का चिकित्सा जगत उनके निधन पर शोक में है. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के 1982 एमबीबीएस बैच के डॉ. किशोर पंजवानी ने बीएचयू से एमसीएच पीडियाट्रिक सर्जरी की थी. इसके बाद वे आगरा में प्रैक्टिस कर रहे थे. पिछले 23 साल से वे कैंसर से जंग लड़ रहे थे. इस दौरान उन्हें कई बार कैंसर हुआ. लेकिन हर बार उन्होंने कैंसर को मात दी. इस बार कैंसर ज्यादा घातक साबित हो गया.

कई बार कैंसर को दी मात
डॉ. किशोर पंजवानी को पहली बार वर्ष 2003 में जननांग में कैंसर डिटेक्ट हुआ था. इस कैंसर के उन्होंने मात दी लेकिन 2011 में फिर कैंसर ने इनको घेरा और इस बार मुंह का कैंसर हुआ. लेकिन डॉ. किशोर पंजवानी ने इसे भी मात दी. इसके अगले साल 2012 में ​इनकी किडनी फेल हो गई. इनकी पत्नी स्त्री रेाग विशेषज्ञ डॉ. शर्मिला पंजवानी ने अपनी किडनी दी. 2021 में डॉक्टर किशोर पंजवानी को को हार्ट अटैक हुआ जिसके लिए एंजियोप्लास्टी की गई. लेकिन 2025 में इनको फिर से कैंसर ने घेरा और इस बार जीभ का कैंसर हुआ. इनका इलाज चल रहा था. रेडियोथैरेपी भी चल रही थी. कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब होने पर आगरा के सिनर्जी प्लस में उनका इलाज चल रहा था. सोमवार शाम को उनका निधन हो गया.

लाफ्टर क्लब बनाया, मरीजों को बढ़ाया हौंसला
डॉ. किशोर पंजवानी ने एक लाफ्टर क्लब बनया था. इसमें कई डॉक्टर और अलग—अलग समाज के लोग थे. खेल गांव में सुबह सुबह लाफ्टर क्लब लोगों को हंसाने का काम करता था. डॉ. किशोर पंजवानी समाज के हर वर्ग से जुड़े थ्े और लोगों की मदद करते थे. इसके अलावा उन्होंने कैंसर से जूझ रहे मरीजों, गुर्दा प्रत्यारोपण मरीजों का ग्रुप बना रखा था जिसमें वो अपना उदाहरण देकर उनका हौसला बढ़ाते थे.

डकैतों ने भी किया था किडनैप
डॉक्टर किशोर पंजवानी को भगवान टाकीज के पास से डकैतों ने किडनैप भी किया था. अस्पताल से जाते समय डकैत उन्हें साथ ले गए थे. 28 दिन तक उन्हें अपने पास भी रखा था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: DM took a metro ride and reviewed the arrangements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम ने ताज ईस्ट गेट से ताजमहल मेट्रो स्टेशन तक...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: US Secretary of State Marco Rubio will visit the Taj Mahal in Agra on Monday#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सोमवार को वीआईपी विजिट. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो परिवार...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Chemists’ Association urged those who are not wrongdoers not to be afraid and to open their shops#agranews

आगरालीक्स…आगरा के फव्वारा दवा मार्केट में औषधि विभाग का सर्वे. गोदाम के...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Action taken against policemen who made reels in uniform in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वर्दी पहनकर रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन. 3 महिला...

error: Content is protected !!