Sunday , 25 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News: IMA, Agra announce strike from 11th December from 12 Noon#Agra
बिगलीक्स

Agra News: IMA, Agra announce strike from 11th December from 12 Noon#Agra

617

आगरालीक्स आगरा के डॉक्टरों ने कल दोपहर 12 बजे से हड़ताल पर जाने का ऐलान, आईएमए आगरा की बैठक के बाद डॉ. अनुराग बंसल पर दर्ज मुकदमे को वापस न लिए जाने पर 11 दिसंबर दोपहर 12 बजे से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएम), आगरा के डॉ. अनुराग बंसल, उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में कार्यरत हैं उनके विरुद्ध 29 नवंबर को थाना सिकंदरा, आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। मरीज ने गले की गांठ काटने और अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। आईएमए आगरा द्वारा डॉ. अनुराग बंसल के खिलाफ दर्ज मुकदमा खत्म करने के लिए सोमवार को बैठक कर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, आगरा शाखा की बुधवार को आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग में डॉ. अनुराग बंसल से संबंधित प्रकरण पर गंभीर चिंतन किया गया। दोनों मांगों पर उचित और शीघ्र कार्रवाई न होने की स्थिति में, चिकित्सक समुदाय को मजबूरन कल दोपहर 12 बजे से पूर्ण हड़ताल पर जाना पड़ेगा। आइएमए, आगरा के अध्यक्ष डॉ. पंकज नगाइच, सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. अनूप दीक्षित आदि मौजूद रहे। हड़ताल की आगे की रणनीति पर डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. रवि पचौरी, डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. देवेंद्र गुप्ता, डॉ. ओपी यादव, डॉ. अनुप दीक्षित की संघर्ष समिति बनाई गई है।
ये है आईएमए की मांग

  • डॉ. अनुराग बंसल के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को तत्काल निरस्त किया जाए।
  • सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए थाना सिकंदरा के एसएचओ एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।
  • Written by
    Agraleaks Team

    AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

    Related Articles

    बिगलीक्स

    Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

    आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

    बिगलीक्स

    Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

    आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

    बिगलीक्स

    Agra News: All News Papers review 25th October 2026

    आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

    बिगलीक्स

    Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

    आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

    error: Content is protected !!