Tuesday , 8 September 2026
Home आगरा Agra News : Ranveer Singh’s latest film, “Dhurandhar,” is the most popular film among audiences in Agra’s cinemas
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ranveer Singh’s latest film, “Dhurandhar,” is the most popular film among audiences in Agra’s cinemas

411

आगरालीक्स…सोशल मीडिया से सिनेमाघरों तक आगरा में भी ‘धुरंधर’ की धाक, 11 सिनेमाघरों में दिखाई जा रही फिल्म दर्शकों को आ रही पसंद तो वहीं एक जगह इस 50 साल पुरानी फिल्म के शो जा रहे हाउसफुल

आगरा में रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म धुरंधर इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। अपनी बेहतरीन कहानी के दम पर मानो इस फिल्म ने लोगों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है। आगरा में यह फिल्म 11 सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। इसमें सर्व सिनेमा, श्री टॉकीज, गोल्ड सिनेमा, मेहर टॉकीज, विमल कॉम्पलेक्स, संजय टॉकीज, सिनेवर्ल्ड मल्टीप्लेक्स, पन्ना पैलेस, भारत स्टारवर्ल्ड सिनेमा, छोटू महाराजा सिनेमाघर शामिल हैं। वहीं एक सिनेमाघर ऐसा भी है जहां 50 साल पुरानी फिल्म शोले दिखाई जा रही है और इसके शो हाउसफुल जा रहे हैं।

इंटरनेट मीडिया के अनुसार फिल्म धुरंधर पिछले शुक्रवार (5 दिसंबर) को थिएटर में रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। आगरा में भी सिनेमाघरों से फिल्म देखकर निकले कई दर्शकों ने फिल्म के डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले और कलाकारों की परफॉर्मेंस की तारीफ की। फिल्म के रहमान डकैत और चौधरी असलम खान जैसे कैरेक्टर दर्शकों में खूब लोकप्रिय हो रहे हैं। इन किरदारों के छोटे—छोटे क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं। कुछ समय पहले तक ऐसा ही रिस्पांस रणवीर कपूर की फिल्म एनी​मल को भी मिला था, जिसके क्लिप खूब वायरल हुए थे। धुरंधर फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार की तुलना भी एनीमल फिल्म में विलेन बने बॉबी देओल के किरदार से की जा रही है।

इधर आगरा के चित्रा सिनेमा में शोले फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। बता दें कि शोले फिल्म को 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुए पूरे 50 साल हो चुके हैं, यानी 2025 में इसने अपने 50 साल पूरे किए हैं और यह हिंदी सिनेमा की एक कल्ट क्लासिक है जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है।

निर्देशक रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, अमजद खान, हेमा मालिनी, संजीव कुमार, जया भादुड़ी आदि कलाकार हैं। इस फिल्म की खासियत है कि यह डायलॉग, किरदार और कहानी के लिए आज भी मशहूर है और हर पीढ़ी के दर्शकों को पसंद आती है। हाल ही में बॉलीवुड के ही मैन कहे जाने वाले लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद आगरा में एक बार फिर बड़े पर्दें पर दिखाई जा रही यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है और लोग भावुक होकर सिनेमाघरों से निकल रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 8th September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: A POCSO accused escaped by jumping off a moving train in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चलती ट्रेन से कूदकर भागा पॉक्सो का आरोपी. रात के...

आगरा

Agra News: Teachers’ Day celebrated with soulful performances at Mahi International School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में भावपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया...

आगरा

Agra News: Karan Adani arrived at ‘Tajnuma’, Agra and enjoyed royal Mughlai cuisine with his family…#agranews

आगरालीक्स…ताज के दीदार के बाद ‘ताजनुमा’ पहुँचे करण अदाणी, परिवार संग लिया...

error: Content is protected !!