आगरालीकस…आगरा में नकली दवाओं के लगातार भंडाफोड़ से दवा व्यापारी परेशान. बोले—गलत व्यापारियों के कारण पूरा दवा मार्केट हो रहा बदनाम…
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल महानगर आगरा की ओर से बुधवार को अतिथि वन में व्यापारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी में व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा की गई. हाल में ही हुए दवा नकली प्रकरण के बारे में भी चर्चा का विषय रखा गया, जिसमें एक गलत दवा व्यापारी के कारण आज पूरा दवा व्यवसाय और आगरा जनपद का नाम बदनाम हो रहा है. लोग दवा व्यवसाय को बदनाम व्यापार समझने लगे है. चर्चा में 500 मीटर ताजगंज व्यापार मंडल को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल महानगर आगरा में जोड़े जाने की भी बात कही गई. मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुग्रीव सिंह चौहान एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष वीएस गुप्ता ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए निराकरण करने का आश्वासन दिया. संगोष्ठी का संचालन मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी संजय गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रदेश संघटन मंत्री गौरव कुमार, मंडल महामंत्री अजय आनंद गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राहुल वर्मा, महामंत्री जैनिश दुबे, सह महामंत्री अमिताभ गुप्ता, कार्यालय प्रभारी रवि गुप्ता, संगठन मंत्री डॉ आशीष ब्रह्मभट्ट, कोषाध्यक्ष भरत बंसल, प्रचार मंत्री संदीप राठौर, दवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पारस अग्रवाल दवा प्रकोष्ठ महामंत्री खगेश वार्ष्णेय दवा प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष सचिन कुमार शामिल रहे .