आगरालीक्स…आगरा में 14 दिसंबर को गुरुद्वारा माईथान से निकलेगा नगर कीर्तन. अधिकारियों से की मांग—समुचित हो व्यवस्थाएं, रास्तों से हटाए जाएं झूलते तार..
श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व से पूर्व निकाले जा रहे नगर कीर्तन की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान, नगर निगम से शिशिर कुमार अपर नगर आयुक्त, प्रेम चंद असिस्टेंट मैनेजर टोरेंट, डॉ ऋषि गोपाल डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर के साथ सिक्ख समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। समाज की तरफ से श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कंवलदीप सिंह ने बताया कि यह समाज का परंपरागत नगर कीर्तन है जो हर वर्ष श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व से पूर्व निकाला जाता है। इस वर्ष यह 14 दिसम्बर को निकाला जाएगा।इसमें पुलिस की समुचित व्यवस्था विशेष कर महिला पुलिस की, ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी एक पूर्व मीडिया में दें दी जाए. जिससे आगरा निवासियों को पूर्व में अवगत हो सके. मनोरंजन विभाग द्वारा झूलती तारे, मोबाइल शौचालय,2 एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड आदि व्यवस्थाओं पर जोर दिया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलविनदर सिंह ने घटिया चौराहे पर हो रहे निर्माण कार्य की ओर ध्यान इंगित किया. गुरुद्वारा चेयरमैन परमात्मा सिंह जी ने अपर जिलाधिकारी नगर से नगर कीर्तन मार्ग में मार्ग भ्रमण पर जोर देने पर 11 दिसम्बर को सुबह 10 बजे गुरुद्वारा माईथान से गुरुद्वारा गुरु का ताल तक सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ रहेंगे. गुरुद्वारा गुरु के ताल से महंत हरपाल सिंह एवं ग्रंथी अजायब सिंह ने नगर कीर्तन की समाप्ति पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की ओर ध्यान इंगित किया.
समन्वयक बंटी ग्रोवर ने नगर कीर्तन के दौरान शराब की बिक्री बंद करने पर जोर दिया जिससे कोई इसका सेवन कर नगर कीर्तन में व्यवधान नहीं पहुंचाये. बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त परमजीत सिंह मक्कर. लक्की सेतिया. भूपेंद्र सिंह सेठी ,रविंदर ओबराय ,बबलू अरसी ,पाली सेठी, राणा रंजीत सिंह, मलकीत सिंह, प्रवीण अरोरा, सुरेंद्र सिंह,रौनक वाधवा बिटटू रेखीअजीत सिंह आदि उपस्थित रहे.