मथुरालीक्स…बांकेबिहारी मंदिर के आसपास से 17 दिन में पकड़े एक हजार से अधिक बंदर. श्रद्धालुओं के चश्मे और बैग छीनने में हैं माहिर..अब जंगल में करेंगे वास…..
वृंदावन के बांकेबिहारी की महिमा अपरम्पार है. देश के कोने—कोने से हर रोज श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए आते हैं. कोई विशेष तिथि पर तो यहां श्रद्धालुओं की इतनी अधिक भीड़ हो जाती है कि व्यवस्थाओं को ठीक बनाए रखना भी मुश्किल हो जाता है लेकिन इन सबके बीच एक और बड़ी समस्या है जो कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अक्सर झेलनी पड़ती है और वो है यहां के बंदर.बांकेबिहारी मंदिर के आसपास बंदरों का आतंक है. ये बंदर श्रद्धालुओं का चश्मा या बैग छीन ले जाने में माहिर है. हर दिन कई श्रद्धालुओं के साथ इस तरह की घटना बंदरों द्वारा की जाती है. फिर इन बंदरों को फ्रूटी या बिस्किट देने के बाद ही वापस करते हैं. लेकिन अब बंदरों को पकड़ने के लिए यहां अभियान चल रहा है.
25 नवंबर से बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किय गया है जो कि एक साल तक चलेगा. अभी तक 17 दिनों में टीम ने यहां से करीब एक हजार बंदरों को पकड़कर जंगलों में पहुंचाया है. नगर निगम की ओर से शुरू किए गए इस अभियान में पकड़े गए बंदरों को छोड़ने की जिम्मेदारी का मंकी केचर के ठेकेदार राशिद को दिया गया है.