Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra Video News: Three people including father and brother arrested in Agra for daughter’s murder…#agranews
बिगलीक्स

Agra Video News: Three people including father and brother arrested in Agra for daughter’s murder…#agranews

383

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में युवती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा..प्रेमी से शादी करना चाहती थी युवती, नहीं मानी तो पिता ने बेरहमी से कर दी हत्या

आगरा पुलिस ने एक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है. जिस युवती की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी उस युवती की हत्या उसके ही पिता ने बेरहमी से की थी. युवती फिरोजाबाद के एक युवक से प्रेम करती थी जिसके खिलाफ परिवार था. रिटायर्ड दरोगा ने इस प्रेम को मौत की सजा दी और बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में इटावा में उसकी लाश यमुना में फेंक दी. पुलिस ने आरोपी पिता—पुत्र और एक रिश्तेदार को इस हत्याकांड में अरेस्ट किया है जबकि मां और रिश्तेदार महिला की तलाश में पुलिस है.

फिरोजाबाद के युवक से प्रेम करती थी युवती
थाना मलपुरा पर अनुराग यादव पुत्र रामविशेष निवासी नगला अवाजी थाना जसराना जिला फिरोजाबाद द्वारा तहरीर दी गई कि उसका प्रेम प्रसंग गांव की लड़की अंशू यादव से था. वह दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन इस बात से अंशू यादव के परिवार वाले सहमत नहीं थे. 24 अक्टूबर 2025 को उसकी प्रेमिका अंशू यादव ने एक वीडियो बनाकर उसके पास भेजा, जिसमें उसने कहा कि उसके परिवार वाले नहीं मान रहे है तथा उसको मारना चाहते हैं. उसके बाद उसका संपर्क उसकी प्रेमिका से नहीं हो पाया.

अनुराग यादव ने हाईकोर्ट में उपर्युक्त लोंगों के विरूद्ध हैवियत कार्पस याचिका वकील के माध्यम से दायर किया. कुछ समय बाद पता चला कि उसकी प्रेमिका की हत्या 25 अक्टूबर 2025 को उसके पिता रणवीर सिंह, मां, भाई गौरव व अन्य लोगों ने मिलकर कर दी है। इस संबंध में थाना मलपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया. गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रणवीर सिंह यादव को बडपुरा इटावा से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त रणवीर सिंह यादव की निशादेही / सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में संलिप्त रणवीर सिंह के बेटे अभियुक्त गौरव यादव व सतीश यादव को रोहता चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया.

रिश्ते में भतीजा लगता था युवक, बेटी नहीं मान रही थी
पुलिस पूछताछ में पिता रणवीर सिंह यादव ने बताया कि कि उसकी बेटी अंशू यादव का अनुराग यादव से प्रेम-प्रसंग था. उसने, उसकी पत्नी व उसके बेटे गौरव ने कई बार बेटी को काफी समझाया कि अनुराग यादव रिश्ते में उसका नाती लगता है तुम्हारी शादी उससे नही हो सकती. लेकिन उसकी बेटी ने उन लोगों की बात नही मानी. इस पर 25 अक्टूबर को रणवीर सिंह यादव ने अपने मकान विनायक गार्डन फेस 5 थाना मलपुरा आगरा में अपनी बेटी अंशू यादव को अपनी पत्नी सुधा यादव (काल्पनिक) के साथ गले मे पडा दुपट्टा से गला कसकर उसकी हत्या कर दी थी. हत्या करने के बाद पत्नी के सहयोग से अपनी बेटी की लाश को कार की डिग्गी में डालकर अपने साले के लड़के सतीश व उसकी पत्नी किरन (काल्पनिक) के सहयोग से इटावा के आगे भिण्ड बाईपास के पास यमुना नदी पुल पर ले जाकर यमुना नदी में लाश को फेंक दिया था. पुलिस ने इटावा से कंकाल बरामद किया है जिसमें जो दुपट्टा बरामद हुआ है वही दुपट्टा है जिससे उसने अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या की थी तथा यह पैजामी घटना के समय उसकी बेटी ने पहन रखी थी.

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. रणवीर सिंह यादव पुत्र स्व0 श्री विश्राम निवासी विनायक गार्डन फेस-5 सैन्ट पीटर स्कूल के पास थाना मलपुरा आगरा।
  2. गौरव यादव पुत्र रणवीर सिंह निवासी विनायक गार्डन फेस-5 सैन्ट पीटर स्कूल के पास थाना मलपुरा आगरा।
  3. सतीश कुमार यादव पुत्र श्री रक्षपाल सिंह यादव निवासी पीपरपुरा थाना जसवंतनगर जिला इटावा।
    वांछित अभियुक्तों का विवरण-
    02 महिला अभियुक्ता (घटना में संलिप्त)
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!