आगरालीक्स…आगरा में बंद घरों में चोरी करने वाला चोर पुलिस ने पकड़ा. नगला पदी में तोड़े थे ताले. एक लाख लाख से अधिक कैश मिला
आगरा की थाना न्यू आगरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण किया गया है. बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने अरेस्ट किया है. इसके कब्जे से 1,0,2000/- रुपये बरामद…किए गए हैं.नगला पदी में रहने वाला एक व्यक्ति घर का ताला लगाकर परिवार के साथ बाहर गए थे. 30 नवंबर को साले की बेटी ने सूचना दी कि उसके घर के ताले टूटे हुए है. वादी ने घर आकर देखा को घर के ताले टूटे हुए थे और अलमारी में रखा सामान व रूपये किन्हीं अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिये गये है. बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी व चोरी किये सामान और रूपयों की बरामदगी हेतु थाना न्यू आगरा पर पुलिस टीम का गठन किया गया.
गठित पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर खासपुर चौराहे से बसेरा रोड के पास से घटना में संलिप्त अभियुक्त प्रभूदयाल उर्फ तंगा को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये रूपये 1,0,2000/- बरामद हुए.