आगरालीक्स…आगरा में दिन—रात का तापमान फिर बढ़ा. दिन में निकली तेज धूप ने सर्दी से दी राहत. कोहरा भी नहीं छाया. जानिए आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
आगरा में दो दिन पहले छाए घने कोहरे के कारण लगा था कि कड़ाके की सर्दी का आगाज हो गया है लेकिन अगले दिन से ही मौसम फिर सामान्य हो गया. आज बुधवार को भी पूरे दिन आसमान साफ रहा. न कोहरा छाया और ही धुंध. दिन में निकली तेज धूप ने लोगों को सर्दी से राहत देने का काम किया है. इससे रात का और दिन का तापमान फिर से बढ़ा है.मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 17/12/25) 26.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 17/12/25) 9.8
Departure from Normal(oC) 2.1