Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: The history of 26 Gurudwaras of Agra will be shown in a Documentry film…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: The history of 26 Gurudwaras of Agra will be shown in a Documentry film…#agranews

276

आगरालीक्स…आगरा के 26 गुरुद्वारों का इतिहास एक फिल्म में दिखाई देगा. फिल्म का नाम है ‘धर्म दे रक्षक साडे गुरुद्वारे’..फिल्म का मुहूर्त हुआ

देश की रक्षा और स्वाभीमान के लिए हमेशा तलवार उठाने वाले सिख समुदाय के आस्था के केन्द्र और सेवा त्याग, भाईचारे का संदेश देने वाले गुरुद्वारों का इतिहास 'धर्म दे रक्षक साडे गुरुद्वारे' में नजर आएगा। आगरा शहर के 26 गुरुद्वारों के परिचय को समेटी इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में एक गाना भी होगा। गुरुद्वारे शहर की ऐतिहासिक धरोहर, धार्मिक सौहार्द और सिख समाज की आस्था का प्रमुख केन्द्र होने के साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन और मत्था टेकने के लिए पहुंचती है। यह जानकारी फिल्म निर्माता रंजीत सामा व विजय सामा ने सिकन्दरा स्थित गुरु का ताल स्थित गुरुद्वारे में आयोजित फिल्म के मुहूर्त के अवसर पर दी। सभी ने सर्वप्रथम गुरुदारे में मात्था टेककर आशीर्वाद लिया।

फिल्म का उद्घाटन बाबा प्रीतम सिंह ने श्रीफल फोड़कर किया। कहा कि नई व युवा पीढ़ी को अपने धर्म के इतिहास से परिचित कराने के लिए फिल्म का निर्माण सराहनीय प्रयास है। लोगों को सिर्फ 2-4 प्रमुख गुरुदारों के बारे में ही जानकारी है। फिल्म के माध्यम से शहर के सभी गुरुद्वारों के बारे में सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी। फिल्म निर्माता विजय सामा ने बताया कि आगरा शहर में 100 वर्ष से अधिक पुराने गुरुद्वारे हैं। पांच गुरुद्वारे मुख्य हैं, जहां गुरुओं ने अपने श्रीकमलपद रखे। जिसमें गुरु का ताल, माईथान, हाथीघाट, लोहामंडी और कैलाशपुरी रोड स्थित दमदमा साहेब का गुरुद्वारा है। बाहर से जो लोग आगरा गुरुद्वारों में आना चाहते हैं उन्हें भी फिल्म के माध्यम से सही पते के साथ सम्पूर्ण जानकारी मिल सकेगी। धर्म की समानता और सेवा की भावना को बिना किसी भेदभाव के दर्शाते लंगर सेवा सहित नियमित गुरुबाणी कीर्तन, कथा लंगर के बारे में फिल्म में बताया जाएगा।

फिल्म का क्लेप मंजीत सिंह व अमरदेव साहनी ने दिया। स्व. राजकुमार सामा व रेनू अलग के आशीर्वाद से बनाई की जा रही फिल्म के प्रेरणा स्त्रोत वीर महेन्द्रपाल व रानी सिंह हैं। फिल्म के सहनिर्माता अनिल अरोड़ा, संजय जटाना व दीपक साहनी हैं। लेखक व निर्देशक राष्ट्रपति पदक विजेता हेमन्त वर्मा हैं। संगीत शंकर जाजवारा ने व गीत संजय दुबे ने लिखें है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद महाजन, धनश्याम दास, चांद दीवान, रविकांत महाजन, रमन, आरती सामा, धर्मपाल कश्यप, अजय शर्मा, बृजेश शर्मा, हरीश आहूजा, संजय कपूर, केवल भमरी, अमरजीत आहूजा, महेश धाकड़, गोवर्धन सोनेजा, हेमन्त भोजवानी, पीके मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!