आगरालीक्स ….Agra News: आगरा के गांधी नगर चौराहे पर थार और कार सवार दो गुटों में मारपीट मामले में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, प्राथमिकी दर्ज। ( Agra News: On in Police custody in Gandhi Nagar two group clash case#Agra)
आगरा के हरीपर्वत थाने में रामबाग गल्ला मंडी के रहने वाले ऋ़षि राठौर ने प्राथिमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि वह अपनी कार से दोस्त मोनू कुशवाह को छोड़ने के लिए जा रहा था। गांधी नगर में पान की दुकान पर कार रोकी और पान खाने के लिए चले गए। इसी दौरान बस्ती का रहने वाला समीर आ गया वह कार का शीशा तोड़ने लगा।
थार से आए युवकों पर मारपीट का आरोप
कार का शीशा तोड़ने का विरोध करने पर समीर ने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया। थार से आए युवकों ने लाठी डंडों से पीटा। इससे गांधी नगर बाजार में भी अफरा तफरी मच गई। ऋषि और सोनू को चोट आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथिमिकी दर्ज कर एक युवक को पकड़ लिया है।