आगरालीक्स…आगरा की एमएनसी कंपनी में सीए युवती को शादी की पहली रात पता चला—उसका इंजीनियर पति नपुंसक है. सास पर आरोप, संतान के लिए जेठ से संबंध बनाने का दबाव बनाया…मुकदमा दर्ज
आगरा के शाहगंज की रहने वाली एक युवती मल्टीनेशनल कंपनी में सीए है. उसकी शादी एक साल पहले इंजीनियर युवक के साथ हुई थी. युवती का आरोप है कि शादी की पहली रात को ही उसे पता चला गया कि उसका पति नपुंसक है. सास ने पति का इलाज चलने और जल्द ठीक होने की बात कही लेकिन बाद में संतान के लिए जेठ से संंबंध बनाने के लिए कहा. विरोध पर मारपीट की गई. सीए युवती ने पति, सास, ससुर व जेठ के खिलाफ थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है.दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार युवती ने बताया कि वह गुरुग्राम की एक मल्टीनेशनल कंपनी में चार्टेड एकाउंटेंट है. आरोप लगाया कि षड्यंत्र के तहत उसकी शादी 10 मई 2024 को गुरुग्राम में रहने वाले एक इंजीनियर से हुई थी. शादी की पहली रात को ही उसे अपने पति के नपुंसक होने का पता चल गया था. इस बारे में सास से बात की तो सास ने पति का इलाज चलने और जल्द ठीक होने का आश्वासन दिया. लेकिन बाद में उसे पता चला कि पति के नपुंसक होने की जानकारी ससुरालियों को पहले से थी और उन्होंने छुपाकर उसकी शादी जानबूझकर कर दी.
युवती ने आरोप लगाए कि शादी के कुछ माह बाद ही सास ने बच्चा पैदा करने के लिए जेठ से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया. जब उसने विरोध किया तो मानसिक और शारीरिक रूप् से प्रताड़ना दी गई. आरोप लगाए कि नवंबर 2025 में उसका पति अमेरिका चला गया. उनके पीछे जेठ ने जबरन कमरे में घुसकर उसके साथ रेप की कोशिश की और विरोध करने पर धमकी दी. युवती ने कहा कि जब उसने इसकी पूरी जानकारी पति को बताई तो उसने चुप रहने के लिए कहा. बाद में पति, सास—ससुर और जेठ ने मिलकर उसके साथ मारपीट की. पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपों की जांच की जा रही है.