आगरालीक्स…आगरा के स्पा सेंटर पर छापे में पकड़ा गया युवक बोला—प्रेमिका से ब्रेकअप होने पर यहां आया था. केबिन में युवती के साथ चार हजार रुपये लिए जाते थे…
मैं तो यहां अपनी गर्लफ्रैंड की याद में यहां आया था. उससे ब्रेकअप हो गया था तो स्पा सेंटर में आ गया, मुझे छोड़ दो, मैं पहली बार ही आया हूं…यह कहना है भगवान टाकीज चौराहे पर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट में पकड़े गए युवक का, जो स्पा कराते हुए पकड़ा गया था. पुलिस को देखते ही रोने लगा. प्रयागराज की एक एनजीओ ने पुलिस को सूचना दी कि थी कि भगवान टाकीज चौराहे के पास संचालित स्पा सेंटर में देह व्यापार किया जा रहा है. इस पर पुलिस ने गुरुवार देर रात स्पा पर छापा मारा तो यहां से एक महिला और तीन युवकों को अरेस्ट किया. स्पा में से एक किशोरी और चार युवतियों को मुक्त कराया. पुलिस स्पा सेंटर के मालिक की तलाश कर रही है.भगवान टाकीज चौराहे के पास सर्विस रोड पर कौशलपुर मोड़ पर बैंक के ऊपर वाली मंजिल पर स्टा सेंटर संचालित है. प्रयागराज की एक एनजीओ ने पुलिस को किशारेी से स्पा में देह व्यापार कराए जाने की सूचना दी थी. एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि पुलिस के छापा मारने पर अफरातफरी मच गई. घेराबंदी करके एक महिला और तीन युवकों को अरेस्ट किया गया. वहीं एक किशोरी और चार युवतियों को मुकत कराया गया. पुलिस ने बताया कि इनको नौकरी का झांसा देकर जाल में फंसाया गया था और स्पा के नाम पर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था. आर्थिक हालात के चलते युवतियां स्पा में काम कर रही थीं.
केबिन में जाने वालों से चार हजार रुपयेपुलिस पूछताछ में आरोपियों से पता चला कि स्पा में एक हजार से चार हजार रुपये तक वसूले जा रहे थे. केबिन में गंदा काम कराया जा रहा था. एक युवती के पास हर दिन चार से पांच ग्राहक भेजे जाते थे. पकड़ी गई महिला अपनी नाबालिग बेटी से देह व्यापार करा रही थी. पुलिस को यहां से काफी मात्रा मं आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं.