आगरालीक्स…आगरा ने गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिब जादों और माता गुजर कौर को किया नमन. बच्चों ने वृहद मानव श्रृंखला बनाई तो रंजीत अखाड़ा के योद्धाओं ने अद्भुत गतका पेश किया…
पंजाबी विरासत के तत्वाधान में पिछले 6 साल की तरह सातवीं साल भी स्कूली बच्चों द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिब जादे एवं माता गुजर कौर जी को नमन करने हेतु निगम परिसर में एक वृहद मानव श्रृंखला बनाई गई।जिसमें 50 से ऊपर हज़ारों बच्चों ने भाग लिया। गुरुद्वारा गुरु का ताल का संत सिपाही रंजीत अखाड़ा के संत सिपाही के योद्धाओं द्वारा गतका पेश किया गया। सभी लोग योद्धाओं के युद्ध कौशल देख कर दांतों तले उंगली दबा बैठे। इस दौरान उन्होंने युद्ध कला के अभूतपूर्व कौशल दिखाएं व आंख पर पट्टी बांध के नारियल फोड़े,इस दौरान कई स्कूल के बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर इस आयोजन में चार चांद लगा दिए।
इस आयोजन की शुरुआत मेयर हेमलता दिवाकर, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, गुरुद्वारा गुरु के ताल के संत राजेंद्र सिंह इंदौरिया,पंजाबी विरासत के चरणजीत थापर, चंद्र मोहन सचदेवा,श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कंवलदीप सिंह, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार,रंजीत सामा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया।
पंजाबी विरासत के महामंत्री बंटी ग्रोवर व मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा ने बताया कि हर वर्ष पंजाबी विरासत परिवार द्वारा इस वृहद मानव श्रृंखला का आयोजन होता रहा है ,यह सातवीं बार मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया है, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपनी युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों व गुरु साहिब के साहिब जादो की शहादत को बताना है।
सबको मेयर और पंजाबी विरासत द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सोभाग्य अरोरा,भूपेश कालरा ,मोनिका सचदेवा,शीला बहल,परमजीत सिंह मक्कर,बंटी चावला,अंजना असीजा,खत्री,मन्नू महाजन खत्री सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित खत्री,विकास मेहरा,परमिंदर सिंह ग्रोवर,गुरमीत कौर गिल,बबलू अरशी अवतार सिंह गिल, जसवीर सिंह अरोरा,राजदीप सिंह,रिंकू गुलाटी,लकी सेतिया,जसमीत सिंह आहूजा, त्रिलोचन सिंह,जानी बेदी,बलविंदर सिंह आदि शामिल रहे। संचालन बंटी ग्रोवर, दलजीत सिह सेतिया, शरद चौहान,भूपेश कालरा ने संयुक्त रूप से किया। बाबा अजीत सिंह अवार्ड सरबजीत सिंह अरोरा बाबा जुझार सिंह अवार्ड जश्नूर कौर बाबा जोरावर सिंह अवार्ड गुरु सिद्ध कौर बाबा फतेह सिंह अवार्ड रिद्धिमा को दिया गया। अंत में स्वच्छता शपथ मेयर और नगर आयुक्त ने दिलाई।