यूपीलीक्स…नमो भारत ट्रेन में प्रेमी युगल ने बनाए शारीरिक संबंध. ट्रेन के सीसीटीवी में हुए कैद. वीडियो वायरल करने वाला कर्मचारी बर्खास्त…
दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही नमो भारत ट्रेन में एक प्रेमी युगल का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ट्रेन में लगे सीसीटीवी में दोनों शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखे. वीडियो वायरल होने पर एनसीआरटीसी ने कड़ा रुख अपनाया है और वीडियो को वायरल करने वाले कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए ट्रेन में सतर्कता बढ़ा दीगई है.शनिवार को हुआ था वायरल
प्रेमी युगल का ट्रेन के अंदर यह आपत्तिजनक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ था. दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही ट्रेन में प्रेमी युगल की आपत्तिजनक गतिविधियां हैं. मामला सुर्खियों में आने के बाद एनसीआरटीसी और पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस वीडियो के आधार पर प्रेमी युगल की पहचान में जुटी है. इसके लिए मोदी नगर और मुरादनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित तथ्यों को खंगाला जा रहा है.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों ने इस पर चिंता जताई है. यात्रियों का कहना है कि नमो भारत ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसमें जगह—जगह सीसीटीवी लगे हैं, जिससे यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा रहता है. वहीं एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि वीडियो बनाने वाला ठेकेदार का कर्मचारी पहले ही सस्पेंट किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और गरिमा सर्वोच्च प्राथमिकता है.