आगरालीक्स…आगरा में ठंड के साथ प्रदूषण की भी दोहरी मार. स्वास्थ्य विभाग ने पॉल्युशन को लेकर हेल्थ एडवाइजरी की जारी..इन लोगों को घर से बाहर निकलने पर किया सावधान
वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में हेल्थ एडवायजरी जारी कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने जनपद की समस्त स्वास्थ्य इकाइयों को वायु प्रदूषण के कारण होने वाले रोगों के उपचार के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं और केंद्र द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा है। सीएमओ ने बताया कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, पहले से मौजूद बीमारियों वाले व्यक्तियों और प्रदूषण के संपर्क में आने वाले श्रमिकों सहित कमजोर आबादी विशेष रूप से जोखिम में है. उन्हें वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग करें।गर्भवती व छोटे बच्चों को अधिक परेशानी
सीएमओ ने बताया कि वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा असर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों पर होता है. सीएमओ ने बताया कि वायु प्रदूषण से विशेष रूप से पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे और गर्भवती महिलाओं पर खतरनाक असर हो सकता है. पहले के समय में लोगों को श्वसन, हृदय और सेरेब्रोवास्कुलर सिस्टम से जुड़ी बीमारियों से अधिक खतरा होता था.
सीएमओ ने बताया कि वायु प्रदूषण के मददेनजर जनपद की स्वास्थ्य इकाइयों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना, डॉक्टरों और स्टाफ को प्रदूषण से संबंधित मुद्दों पर प्रशिक्षित करना, मरीजों की देखभाल सेवाएं, आपातकालीन सेवाएं, रेफरल सेवाएं, एम्बुलेंस सेवाएं, आउटरीच सेवाएं, दवाओं की उपलब्धता, डायग्नोस्टिक लैब सेवाएं, मेडिकल उपकरण जैसे ऑक्सीजन आपूर्ति, नेबुलाइज़र, वेंटिलेटर आदि की आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।