आगरालीक्स… आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के छात्र संघ चुनाव रोचक हो गए हैं, तीन पदों पर प्रत्याशी मतदान के बिना ही जीत गए, अध्यक्ष पद के लिए छह दावेदार हैं, उपाध्यक्ष पद पर चार दावेदार हैं।
छात्रसंघ चुनाव सत्र 2017 -18 के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा और रात को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके लिए 10 अक्टूबर को विवि के जेपी सभागार में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, महामंत्री, पुस्तकालय सचिव सहित 12 पदों के लिए दोपहर 12 से दो बजे तक नामांकन हुए। अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से अभिषेक कुमार मिश्रा, सपा छात्र सभा से नवदीप यादव, एनएसयूआई से सतीश ने नामांकन किया है। जबकि वरुण चौधरी, धीरज शर्मा और निशा राठौर ने नामांकन किया है।
इन पदों के लिए नहीं होगा मतदान
लाइफ साइंस संकाय में उमेश यादव, प्रबंध संकाय में कंचन यादव, ललित कला संस्थान प्रतिनिधि के पद के पर रविकांत में एक ही नामांकन हुआ है। इन पदों के लिए चुनाव नहीं होगा। वहीं, ग्रह विज्ञान संस्थान के प्रतिनिधि पद के लिए कोई आवेदन नहीं है।
प्रत्याशियों की सूची के लिए क्लिक करें
