आगरालीक्स…आगरा में आज एकादशी पर श्याम प्रेमियों ने निकाले 101 श्री खाटू श्याम के निशान. लक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर से खाटू श्याम मंदिर तक निकाली यात्रा
आज एकादशी के अवसर पर आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति रजि एवं पोशाक सेवा समिति आगरा द्वारा निशान एवं पोशाक यात्रा श्री लक्ष्मी जी के मंदिर बल्केश्वर से श्री खाटू श्याम जी मंदिर जीवनी मंडी आगरा तक निकाली गयी। जिसमे 101 श्री खाटू श्याम जी के प्रेमी निशान लेकर बाबा के मीठे मीठे भजनों के साथ बहुत ही आनंद के साथ यात्रा में शामिल हुए। साथ ही अग्रवन गौ शाला वाटर वाटर्स पर गौ माता की सेवा की गयी।