मथुरालीक्स…बांकेबिहारी में दर्शन को उमड़ी भीड़, वृंदावन में भीषण जाम. बरसाना, गोवर्धन में भी रिकॉर्ड भीड़…व्यवस्थाओं में लगी है पुलिस
बांकेबिहारी मंदिर में इस समय रिकॉर्ड भीड़ श्रद्धालुओं की पहुंची हुई है. वृंदावन पूरी तरह से जाम है. नये साल पर भगवान के दर्शन की इच्छा पाले देश के कोने—कोने से श्रद्धालु इस समय मथुरा वृंदावन में आए हुए हैं. हाल ये है कि बुधवार सुबह से ही वृंदावन में भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है. बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले हर रास्ते पर जाम लगा हुआ है. वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रज परिक्रमा करते हुए पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं.
बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पहुंच गया. मंदिर के बाहर लंबी लंबी कतारें लगी रहीं. भीड़ मंदिर और गलियों तक नजर आ रही थीं. इधर वृंदावन के अन्य मंदिरों में भी भीड़ अधिक पहुंच गई हे. पूरे वृंदावन में जाम की स्थिति बनी हुई हे. सुरक्षाकर्मियेां के लिए हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं. बांकेबिहारी मंदिर के भीतर दर्शन के दौरान कई बार भीड़ अनियंत्रित होती दिखी.
वृंदावन के अलावा मथुरा, गोवर्धन, बरसाना में भी रिकॉर्ड भीड़ इस समय पहुंची हुई है. गोवर्धन महाराज की परिक्रमा को हजारों लोग पहुंचे हुए हैं. वहीं राधारानी के दर्शन के लिए बरसाना में भी अपार भीड़ है. इसके अलावा प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर में भी आस्था का सैलाब इस समय दिखाई दे रहा है.