आगरालीक्स यमुना एक्सप्रेस वे पर आग का गोला बनी कार, आगरा के दंपती दो बच्चों सहित कार में फंसे, दमकल कर्मियों ने कार का गेट तोड़कर बाहर निकाला। ( Agra News: Couple with two children rescue after fire break out in car on Yamuna Expressway#Agra)
आगरा के बाह के रहने वाले लोकेश्वर अपनी पत्नी 30 साल की मोहिनीस और दो बच्चे कशिश और खुशी के साथ गुरुवार को कार से यमुना एक्सप्रेस वे से नोएड के लिए जा रहे थे। रात डेढ़ बजे एक्सप्रेस वे के प्वाइंट 48 पर जटटारी अलीगढ़ के पास कार की डिग्गी से आग की लपटें उठने लगी, जब तक लोकेश्वर अपने परिवार को लेकर बाहर निकल पाते आग की लपटें तेज हो गईं।
कार का गेट तोड़कर बाहर निकाला
कुछ ही देर में पीआरवी पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने कार का गेट तोड़कर चारों लोगों को बाहर निकाला उन्हें अलीगढ़ भर्ती कराया गया। जहां से परिजन उन्हें नोएडा ले गए। मोहिनी ज्यादा झुलस गई हैं, आग की चपेट में आने से बच्चे भी झुलस गए हैं।