आगरालीक्स… आगरा से किडनैप हुआ डॉक्टर 20 लाख की फिरौती देकर बीहड से मुक्त हो गया, फिरौती के लिए कॉल आने के बाद भी पुलिस किडनैपरों को नहीं पकड सकी।
भरतपुर के सर मथुरा निवासी डॉ निखिल बंसल पुत्र बनवारी लाल बंसल का आगरा के बुंदूकटरा में डेंटल क्लीनिक है, वे तीन साल से यहां क्लीनिक चला रहे हैं और भरतपुर से आते हैं। 6 अक्टूबर की रात को वे घर नहीं पहुंचे, इससे परेशान हो गए, उनके मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो सका, रात में ही परिजन आगरा आ गए। यहां परिजनों ने डॉ निखिल बंसल के गायब होने और अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए थाना सदर में तहरीर दी है, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
बरेली में मिली लॉकेशन, मुरादाबाद से किया है बीडीएस
28 वर्षीय डॉ निखिल बंसल ने मुरादाबाद से बीडीएस किया है, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है, उनकी लॉकेशन बरेली में नैनीताल रोड पर मिली है, इसके बाद से पुलिस ने डॉ निखिल बंसल के संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
11 अक्टूबर को फिरौती के लिए आया फोन
डॉक्टर निखिल बंसल के परिजनों के पास 11 अक्टूबर को 20 लाख की फिरौती के लिए फोन आया था, उन्होंने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई, बदमाशों की धरपकड के लिए रणनीत बनाई गई।
बीहड से हुआ मुक्त
बताया जा रहा है कि किडनैपर ने डॉ निखिल बंसल के परिजनों से 20 लाख रुपये की डिमांड की, रुपये लेकर उन्हें भरतपुर में बीहड में बुलाया, फिरौती लेने के बाद किडनैपर ने डॉ निखिल बंसल को छोड दिया। इस मामले में परिजनों ने भी चुप्पी साध रखी है।