आगरालीक्स…आगरा में तैयार हो रहा नया पार्क. यमुना पार के लोगों के लिए बनेगा आकर्षण…
आगरा में एक और पार्क लोगों के लिए तैयार होने जा रहा है. इस पार्क का नाम है बुद्धा पार्क जो कि यमुना पार कालिंदी विहार में 10 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है. यह पार्क यमुना पार के लोगों के लिए नया आकर्षण बनेका जहां हरियाली के बीच टहला जा सकेगा और समय व्यतीत किया जा सकेगा.
इस पार्क को कालिंदी विहार सौ फुटा रोड पर शाहदरा के पास बनाया जा रहा है. इस पार्क के सौंदर्यीकरण का काम तेजी पर है. पार्क के चारों ओर मजबूत बाउंड्री बनाई जा रही हैं. इसके अलावा फुटपाथ भी तैयार हो जिस पर रंग बिरंगी टाइल्स बिछाई जाएंगी. पार्क के टीलों पर सुंर स्कल्पचर यानी प्रतिमाएं लगाई जाएंगी जिससे यह कलात्मक दृष्टि से भी आकर्षित बनेगा.