आगरालीक्स…Agra News: 27 जनवरी को बैंकों की हड़ताल, चार दिन बंद रहेंगी बैंक, सप्ताह में पांच दिन काम सहित अन्य मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के बैनर तले आगरा सहित देश भर में बैंक यूनियनों के संगठन 27 जनवरी की हड़ताल के लिए सदस्यों के साथ बैठक कर रहे हैं। ( Agra News: UBFU call strike on 27th January, Banks closed from 24th to 27th January 2026)
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के बैनर तले एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीईएफ, आईएनबीओसी, एनओबीडब्ल्यू, एनओबीओ बैंक यूनियन के संगठन 27 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। डीजीएस, स्टेट बैंक आफ इंडिया पंकज शर्मा के अनुसार, 27 जनवरी की हड़ताल के लिए बैठकें की जा रही हैं। 18 जनवरी से सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया जाएगा और 22 जनवरी को स्टेट हैडक्वाटर पर प्रेसवार्ता कर अपनी मांगों और 27 जनवरी की हड़ताल के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। 22 जनवरी को शाम के समय सभी केंद्रों पर रैली निकाली जाएगी।
ये हैं मांगे
बैंकों में सप्ताह में पांच दिन काम
आईडीबीआई, ग्रामीण बैंक व जीवन बीमा की विनिवेशीकरण पर प्रतिबंध की मांग
बैंकों में रेगुलेटेड आफिस आवर और पेंशन अपडेटेशन सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है।
24 से 27 जनवरी तक चार दिन बंद रहेंगी बैंक

24 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार है इसलिए बैंक बंद रहेंगी, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर बैंक नहीं खुलेंगी और 27 जनवरी को बैंकों की हड़ताल है ऐसे में चार दिन बैंक बंद रहेंगी।